अलीनगर पुलिस ने मानसनगर स्थित इंडेन गैस गोदाम में सेंध लगाकर सिलिंडर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी सगे भाई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 30 गैस सिलिंडर, एक टाटा मैजिक, 6400 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त पेचकस बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।