नगर के लाट नंबर-1 इलाके में बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक हुए जोरदार धमाके से अफरातफरी मच गई। सड़क किनारे गुब्बारा भरने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर दो से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई।