फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रप्रभा नदी किनारे आराम फरमाता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल; VIDEO

चकिया क्षेत्र के वनदेवी गांव स्थित चंद्रप्रभा नदी के किनारे गुरुवार को एक विशाल मगरमच्छ आराम फरमाता दिखाई दिया। नदी किनारे मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल बन गया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ काफी देर तक नदी के किनारे शांत मुद्रा में बैठा रहा। लोगों ने सुरक्षित दूरी से उसे देखा और कुछ ने अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। मगरमच्छ के दिखाई देने की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें