चंदौली जिले के ताराजीवनपुर क्षेत्र के तारापुर खेल मैदान परिसर में सोमवार को 15 दिवसीय जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शारिक अख्तर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच रामनगर व कोरी के बीच खेला गया। जिसमें कोरी ने 60 रन से जीत दर्ज की।