फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से खुलता और समय से पहले बंद हो जाता है कंपोजिट विद्यालय मड़ई, VIDEO

विकास खंड क्षेत्र के त्रिभुवनपुर ग्राम सभा अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय मड़ई इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि विद्यालय निर्धारित समय से काफी देर से खुलता है और समय से पहले ही बंद कर दिया जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को लगभग ढाई बजे ही विद्यालय बंद पाया गया। उस समय विद्यालय परिसर में न तो कोई शिक्षक मौजूद था और न ही कोई छात्र। बताया जाता है कि यह स्थिति कोई पहली बार नहीं है, बल्कि विद्यालय प्रतिदिन देर से खुलता है और समय से पहले बंद कर दिया जाता है। यह विद्यालय बस्ती के समीप बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, लेकिन शिक्षकों के कथित मनमाने रवैये के चलते विद्यालय का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों में इसको लेकर गहरा रोष व्याप्त है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें