फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी डाल कार्य अधूरा छोड़ने से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, VIDEO

पड़ाव-साहुपूरी से लंका रामनगर को जाने वाले मार्ग पर एनडीआरएफ गेट से खुटहां बाजार तक सड़क निर्माण के नाम पर गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। करीब पांच महीने से मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बिखरी गिट्टी सिल्क व ढ़ेर से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। वहीं वाहनों के टायर भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। मार्ग से वाहनों के गुजरने पर पांच मीटर चौड़ाई मे जगह जगह गिट्टीयों का ढेर बना हुआ है।जिसके कारण वाहन चालकों व पैदल चलने वाले राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें