फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा कलां में शीतलहर का प्रकोप, गरीब तबका ठिठुरने को मजबूर; VIDEO

टांडाकलां क्षेत्र में अत्यधिक ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं।शीतलहर से बचने के लिए मध्यम और उच्च वर्ग के लोग हीटर, ब्लोअर, और महंगे कपड़ों जैसे निजी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, गरीब और दिहाड़ी मजदूर वर्ग के लिए ठंड से मुकाबला करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।गरीब बस्तियों और झुग्गियों में रहने वाले लोग लकड़ी और कचरा जलाकर अलाव तापने को मजबूर हैं। ठंड से बचने का यह एकमात्र सस्ता और सुलभ उपाय है, लेकिन लकड़ी का इंतजाम करना भी उनके लिए मुश्किल हो रहा है। गांव के निवासी विजय निषाद, दिनेश विश्वकर्मा राजकुमार वर्मा अकडू खान, अवधेश निषाद प्रदीप निषाद आदि ने इस संबंध में सरकार और स्थानीय प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के लोगों की प्रशासन को तुरंत लकड़ी उपलब्ध कराकर उनकी मदद करनी चाहिए।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें