फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ाव चौराहे पर लगाया गया ठंडे पानी का स्टॉल, राहगीरों को मिली राहत; VIDEO

भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग ग़रीब नवाज़ राहत फाउंडेशन के तत्वावधान में पड़ाव चौराहे के समीप वाराणसी जाने वाले मार्ग पर शीतल पेयजल स्टॉल (सबील) लगाया गया। इस सेवा अभियान के तहत राहगीरों, मुसाफिरों, मजदूरों और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए यह मुहिम शुरू की गई है। इसका उद्देश्य कड़ी धूप में सफर करने वाले लोगों को राहत पहुंचाना तथा उन्हें पानी की कमी से बचाना है। स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा पानी पीकर राहत महसूस की और इस जनसेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस चिलचिलाती गर्मी में पानी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। इंसानियत की सेवा ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। इसी सोच के साथ विभिन्न प्रमुख स्थानों, जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों के आसपास भी ऐसे जल सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर डॉ. मुफीद, शोएब भाई, सलाहुद्दीन, मौलाना रेहान अशरफ, मौलाना हसनैन, मौलाना हुसैन, मौलाना इरशाद, कारी बेलाल, शाहरुख और शाकिर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें