नौगढ़ क्षेत्र के मझगाई गांव में पहली बार आयोजित होने जा रही दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। पूजा पंडाल के पास सफाई को लेकर टोकने पर एक सफाई कर्मी पर कुल्हाड़ी जैसे औजार से धमकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद खंड विकास अधिकारी ने चार सफाई कर्मियों को वेतन रोक दिया।