फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम, आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 07:47 PM IST

अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित 23वीं ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धानापुर संकुल ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में तोरवा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। विधायक सुशील सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद का संतुलन जरूरी है। उन्होंने कहा कि धानापुर ब्लॉक के छात्र जिला स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अनुदेशक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें