चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में मोहरगंज पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित खुशबू किन्नर का तीन मंजिला मकान बीती रात अज्ञात लोगों ने बम धमाके से उड़ा दिया। देर रात करीब 12 बजे हुए इस विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा उठा। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते मकान धुएं के गुबार में घिर गया।