फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिलाओं ने गोधन कूटा, भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजन संपन्न; जानें क्या है मान्यता

भैया दूज पर भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने गोधन कूटा और यम-यमुना की कथा सुनी। बाद में भाइयों को मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपने सामर्थ्य के अनुसार, बहनों को उपहार दिए। इसके पूर्व बहनों ने सुबह भाईयों को श्राप दिया, जबकि बाद में कांटे को जीभ में चुभोकर पश्चाताप किया। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं ने गोबर से यम-यमुना-जीव-जंतुओं की आकृति बनाई और एकत्र होकर उसे मूसल से कूटा। दीपावली के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भइया दूज मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन बहन यम और यमुना की पूजा-अर्चना कर गोधन कूटने के बाद भाइयों को मटर के दाने और मिठाइयां खिलाने से उनकी लंबी उम्र होती है। भाईयों पर आया संकट टल जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें