फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला 11वीं की छात्रा का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप;video

चंदौली जिले के बबुरी कस्बे में बुधवार को 11वीं की छात्रा 14 वर्षीय छात्रा जाह्नवी का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता गौतम पटवा ने अपने भाई, भाभी और पिता पर बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से कहा कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए तथा आवश्यक नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें