नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंडी गांव में जंगल में बकरी चराने गए 62 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। उनके साथ गईं 34 बकरियां भी गायब हैं। परिजनों ने हत्या कर बकरियां लूटे जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।