फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने नगर पंचायत चेयरमैन पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच शुरू; VIDEO

सैयदराजा नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मामले में भाजपा से जुड़े एक नेता द्वारा नगर पंचायत चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मामले में रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहले से बनी सड़कों और नालियों को तोड़कर पुनः निर्माण कराया गया, जिससे सरकारी धन का अनावश्यक उपयोग किया गया। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि इंटरलॉकिंग ईंटों को दोबारा प्रयोग में लाकर सरकारी धन के बंदरबांट की कोशिश की गई। आरोपों में नगर पंचायत के विकास कार्यों के अलावा कूड़ेदान वितरण प्रक्रिया में भी वित्तीय अनियमितताओं की बात कही गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विभिन्न विकास कार्यों में गुणवत्ता और वित्तीय पारदर्शिता की अनदेखी की गई है। मामले में पूर्व चेयरमैन शंकर जायसवाल ने भी प्रशासनिक कार्रवाई और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से वर्ष 2025 से अब तक नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों का पूरा ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम गठित कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच टीम विभिन्न विकास कार्यों, भुगतान प्रक्रिया, निर्माण कार्यों और संबंधित अभिलेखों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें