फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के बीच मिट्टी के टीले पर चढ़ी बलेनो कार, पलटने से मची अफरा-तफरी; VIDEO

अलीनगर-बबुरी मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नियामताबाद क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव के पास एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मिट्टी के टीले पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके चलते मार्ग पर मिट्टी का टीला बना हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार बलेनो कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार टीले पर चढ़ते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें