नगर में शनिवार को परमार कटरा के सामने मुख्य जीटी रोड के किनारे नाले की सफाई की गई, लेकिन नाले का मलबा सड़क पर छोड़ दिया गया। इससे सड़क पर फिसलन और गंदगी फैल गई, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। स्थानीय दुकानदारों ने खुद फरसा लेकर मलबे को हटाया। स्थानीय दुकानदार महेश निषाद ने बताया कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। नाले का मलबा सड़क पर छोड़ दिया गया, जिससे सड़क पर गंदगी फैल गई। दुकानदारों का कहना है कि इससे अच्छा तो सफाई नहीं करते। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सफाई के नाम पर फैली गंदगी को साफ किया जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।