चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के नवहीं गांव के समीप सोमवार को गौवंश लदी मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इसके बाद चालक व तस्कर मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गए।वहीं घटना के बाद वाहन में लदें 15 गौवंश की नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं सात गौवंश घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मृत पशुओं को बाहर निकाला और आगे की कार्यवाई में जुट गई। बतातें हैं कि सोमवार को 22 गौवंश को लोड करके मिनी ट्रक सैयदराजा की तरफ से बिहार जा रहा था,लेकिन बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग देख वापस मुड़ कर भागने लगा और भगवानपुर पुल होते हुए नवहीं के रास्ते धरौली की तरफ जाने के फिराक में था।जैसे ही तस्करों का वाहन नवही गांव के समीप पहुंचा की मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जहां मौके से तस्कर फरार हो गए। घटना ने आधा से ज्यादा पशुओं की नहर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से पशुओं को मिनी ट्रक से बाहर निकाला और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोवंश से लदा तेज़ रफ़्तार मिनी ट्रक सैयदराजा पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। नवहीं गांव के रास्ते चकिया की तरफ जाने के फिराक में था, लेकिन बीच रास्ते में ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।