चंदौली जिले के कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह चेकिंग के दौरान चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के समीप एक टैक्सी की छत में केबिन बनाकर छिपाकर रखे 32.3 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों गांजा बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों का चालान किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।