चन्दौली आर्म रेसलिंग का ट्रायल रविवार को वार्ड नंबर 5 मां काली नगर स्थित आर्यन हेल्थ क्लब में हुआ। उत्तर प्रदेश चैम्पियनशिप के लिए होने वाली मैच 13 व 14 जून 2026 को बरेली में होगा। जिसमें चन्दौली से कुल 10 खिलाड़ीयों का चयन किया गया। चंदौली आर्म रेसलिंग के अध्यक्ष, पी पी यादव, सचिव शरद प्रताप राव के सानिध्य मे खिलाड़ियों का चयन आर्यन हेल्थ क्लब केंद्र पर किया गया। कोच नीरज गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में शाहिल कुमार, राजा, युवराज, राजदीप, सिद्धांत, दीपेश, आनंद, शिवम सोनकर, पंकज जायसवाल, दिव्यानशु वर्मा जो क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि बरेली में आयोजित 13 और 14 जून को प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप मैच में विजेता होने पर जुलाई माह में नेशनल चैंपियनशिप मैच कश्मीर में खेला जाएगा।