यूपी के खुर्जा स्थित एनएच-34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनि गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां हाइवे पार कर रही महिलाओं और एक बच्ची को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।