फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में राहगीरों को बहला फुसला कर चोरी करने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार

आकाश दुबे Updated Tue, 29 Apr 2025 06:36 PM IST

बुलंदशहर के छतारी में राहगीरों से बहला-फुसला कर चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने 22 अप्रैल को एक युवक का नकदी व गहने का बैग चोरी कर लिया था। सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि सोमवार रात को छतारी थाना पुलिस और स्वाट टीम चेकिंग कर रही थी। गोधा बंबा की ओर से कार सवार तीन संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी तेजी से कार को भगाने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो नगलिया बंबे पर पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें