बुलंदशहर नगर के शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भारत विकास परिषद आरोही शाखा का बाल संस्कार शिविर तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें एक छात्रा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बनाई पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा नृत्य एवं योगा कराया गया।