नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार सुबह सफाई कर्मी योगेश अपने परिवार के साथ पहुंचा और मच्छर मार दवा लेकर धरने पर बैठ गए। योगेश ने अपने सफाई नायक पर शोषण करने और वेतन में से जबरन कमीशन मांगने का आरोप लगाया। तभी ईओ ने तत्काल प्रभाव से सफाई नायक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी।