ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत और सैकड़ों किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने खुर्जा कोतवाली का घेराव किया। जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए रिहाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। भाकियू नेताओं ने ओडिशा सरकार की कार्रवाई को 'लोकतंत्र की हत्या' और 'तानाशाही' करार दिया।