बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के टैना गांव स्थित स्वीमिंग पूल में सोमवार को नहाते हुए पॉटरी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पकड़े जाने के डर से मजदूर के दोस्तों ने मजदूर के शव को अलीगढ़ जनपद के गभाना क्षेत्र स्थित नहर में फेंक दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच की तो मामला सामने आया। शव को देरी से ढूंढने के आरोप में परिजनों ने बृहस्पतिवार को मंदिर मार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया।