फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुलंदशहर में जन औषधि दिवस पर बच्चों को बनाया बाल मित्र

आकाश दुबे Updated Mon, 03 Mar 2025 04:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन औषधि दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को तीसरे दिन नगर के सेंट आरजे में बाल मित्र कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को परियोजना के नोडल अधिकारी ने जेनरिक दवाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि एक मार्च से सात मार्च तक जन औषधि दिवस के तहत जनहित के कार्यक्रम कर जन औषधि का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सोमवार को नगर के सेंट आरजे स्कूल में जनऔषधि बाल मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया। जन औषधि केंद्र संचालक रितिक शर्मा ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सरकार द्वारा उपलब्ध दवाओं की जानकारी दी। कहा कि कोई भी मर्ज हो जनऔषधि की दवाएं कारगर ही नहीं बल्कि खर्चा भी कम होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें