बुलंदशहर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार अस्पताल एवं मैरिज होम के बाहर लगे जनरेटर की डिस्प्ले चोरी करता था गैंग। 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से जनरेटर की 2 डिस्प्ले, 5 बोर्ड, 6 पीएसओ, दो तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी दीपक व देव प्रकाश अलीगढ़ के निवासी हैं जबकि सच्चिदात्रद बिहार का मूल निवासी है। तीन आरोपियों के खिलाफ आधा-आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज पूर्व में भी जा चुके हैं जेल। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शांति दीप रिसोर्ट के रास्ते पर बम्बे के पास से किया गिरफ्तार।