बुलंदशहर के खुर्जा नगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़। पुलिस की गोली से लुटेरा सोनू सक्सेना गोली लगने से घायल। सोनू का साथी अंकित भी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। गिरफ्तार हुए दोनों बदमाशों पर कई थानों में संगीन मुकदमे दर्ज। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, तमंचा व कार बरामद। थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुंडाखेड़ा नहर के पास हुई मुठभेड़।