बुलंदशहर में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। डीएवी तिराहा स्थित जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कमल राजन ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार के दौरान गरीब तबके के लोगों कोे सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया था। सरकार में गरीबों की सुनवाई होती थी, लेकिन अब गरीबों की कोई नहीं सुन रहा है। पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह गुरू जी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति बसपा के शासन को याद कर रहा है और 2027 में एक बार फिर से बसपा की ओर देख रहा है। लोगों से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा को वोट देकर फिर से सरकार बनाने के लिए कदम उठाएं।