टूंडला से तुगलकाबाद जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे रविवार रात को बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन यार्ड में पहुंचने पर बेपटरी हो गए। गनीमत रही कि दोनों डिब्बे खाली थे, जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। सोमवार सुबह टूंडला से आई दुर्घटना राहत गाड़ी ने डिब्बों को वापस पटरी पर रखा। वहीं, अलीगढ़ से अधिकारियों ने डिब्बे उतरने की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर टूंडला से 20 डिब्बे वाली मालगाड़ी रविवार रात को तुगलकाबाद जाने के लिए निकली थी। जिसमें 16 डिब्बे लोडेड और चार डिब्बे खाली थे।