बुलंदशहर: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला जनसुविधा केंद्र संचालक अतुल कुमार गिरफ्तार बुलंदशहर में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले जनसुविधा केंद्र संचालक अतुल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिक धन लेकर UIDAI में अपडेट किए बिना कूटरचित आधार कार्ड तैयार करता था। उसके पास से 30 फर्जी आधार कार्ड, 1 कंप्यूटर, 1 लैपटॉप और 2 प्रिंटर बरामद किए गए हैं। मिशन शक्ति टीम ने यह कार्रवाई की है। मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।