फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरईसी कॉलेज में खराब सुविधाओं और प्रबंधन के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

श्याम जी. Updated Sat, 26 Jul 2025 05:11 PM IST

एनआरईसी डिग्री कॉलेज में प्रबंधन की व्यवस्थाओं और विभिन्न समस्याओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रदर्शन किया गया। समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह और एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। परिषद के नगर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय के शौचालयों की स्थिति बहुत खराब है और वहां पर्याप्त सफाई नहीं है, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा, महाविद्यालय में लगे वाटर कूलर भी खराब हैं और बिना फिल्टर किए पानी निकलता है। परिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन की भी मांग की है और बताया कि महाविद्यालय में इसका पालन नहीं हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें