खुर्जा के मुंडाखेड़ा नहर में मंगलवार शाम को नहाते हुए 22 वर्षीय युवक डूब गया। उसके साथियों ने उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बहाव के चलते वह उसको रोक नहीं सके। तभी स्थानीय गोताखोरों ने डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि विकास सोमवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। शाम करीब चार बजे नहाते हुए वह बीच बहाव में पहुंच गया और डूबने लगा। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसको पकड़ नहीं सके। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस व स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश कर रही है। जल्द से जल्द उसकी तलाश की जाएगी।