डिबाई नगर के मोहल्ला काजी खेल में मंदिर जीणोद्धार के बाद भगवान श्री नर्मदेश्वर शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन बुधवार शाम नगर में मूर्ति व संत शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकली गई। भगवान की मूर्ति तथा रथों पर सवार संत महात्मा साथ चल रहे थे। आगे कीर्तन मंडली चट्टा मंडल के कलाकार व बैंड धार्मिक धार्मिक धुन बजाते साथ चल रहे थे।