बुलंदशहर में गोकशी की घटना सामने आने के बाद आम लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का गुस्सा इस बात से और भी ज्यादा बढ़ गया क्योंकि ये घटना सावन के पहले सोमवार को घटी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हालात को काबू में रखने के लिए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।