बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर रजी चौक निवासी राहुल दुबे (22 वर्ष) का शव मंगलवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मरने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में ऑडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें अपनी पत्नी व ससुरालवालों को मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।