फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'योगी बाबा मेरी रक्षा करें... अब कभी नहीं करूंगा गोकशी'; गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा गैंगस्टर आलम

उत्तर प्रदेश के बदायूं में जिस गैंगस्टर को पुलिस तलाश कर रही थी, वह गले में तख्ती लटकाकर सोमवार को खुद सहसवान कोतवाली पहुंच गया। उसने दोनों हाथ उठाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराती निवासी आलम गोकशी के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था। सोमवार को उसने सरेंडर कर दिया। उसने तख्ती पर लिखा था कि वह गैंगस्टर के मामले में पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर रहा है। अब कभी भी गोकशी नहीं करुंगा। योगी बाबा मेरी रक्षा करें। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें