बदायूं के अलापुर में लापता युवक का शव शनिवार सुबह तालाब किनारे पड़ा मिला। अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर 15 निवासी आरिफ उर्फ भूरा (30) शुक्रवार से लापता था। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका तालाब किनारे शव मिला तो परिवार वाले भी हैरान रह गए। उन्होंने हत्या का आशंका जताई है। अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर 15 निवासी आरिफ उर्फ भूरा पुत्र राशिद उर्फ कल्लू शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जब शाम तक वह घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक उसे तलाश किया गया। सुबह कस्बे में ही उसका शव तालाब किनारे पड़ा मिला। इसकी सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।