बदायूं के बिसौली विकास खंड क्षेत्र के गांव सैंडोली में बरातघर के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। लेंटर में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई गई। इसी वजह से लेंटर डालने के एक घंटे के बाद ही गिर गया। रात में ही उसका मलबा जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को हंगामा किया। सूचना पर जेई ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। जेई सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। लेंटर में मजदूरों ने गीली मिट्टी से झूला तैयार कर दिया, जिससे लेंटर गिर गया। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।