बदायूं के उसहैत में गुरुवार को अटैना गंगा घाट पर जिला प्रशासन की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमे ग्रामीणों को बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया। उसहैत क्षेत्र में लगभग 12-13 गांव ऐसे हैं जहां प्रत्येक वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है। सरेली से अटैना तक लगभग आठ किलोमीटर का बांध गंगा नदी के किनारे बना हुआ है, जिसके किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा बना रहता है। इससे बचाव और सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल की गई, जिसमें एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, बाढ़ खंड अधिकारी राधे श्याम एवं उनकी टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम, लेखपाल, कानूनगो, बीडीओ आदि मौजूद रहे।