फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीसीटीवी कैमरे में दिखे बच्ची का अपहरण करने वाले बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के कड्डी नगला में अपहृत हुई डेढ़ साल की मासूम बच्ची प्रभा का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह एवं सीओ शक्ति सिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी की। सीन रिक्रिएशन कराया। एसएसपी ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें गठित की है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की आधार पर कुछ संदिग्ध बाइक सवार ट्रेस किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार सकुशल बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा। थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी श्यामा बृहस्पतिवार दोपहर के समय डेढ़ साल की बेटी प्रभा को लेकर कड्डी नगला के सरकारी स्कूल के हैंडपंप से कपड़े धोने गई थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। दोनों बदमाशों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सरकारी स्कूल में कपड़े धोने की बात कहकर महिला को बातों में उलझाया। इसके बाद बदमाश बच्ची को उठाकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें