फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार, कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका के साथ युवक ने 14 जून को दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बीच पीड़ित बालिका की हालत गंभीर है, वह चल नहीं पा रही है। महिला कांग्रेस ने कार्रवाई में देरी पर गुस्सा जाहिर किया और बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीना शाक्य ने ज्ञापन में आरोपी को गिरफ्तार करने, बालिका पुनर्वास करने के लिए आर्थिक मदद देने, इलाज का व्यय सरकार की ओर से दिलाने और परिजन की सुरक्षा की मांग ज्ञापन में की है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सुनीता सिंह, जिला महासचिव मीना कुमारी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें