फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में संदिग्ध हालात में किसान की मौत, बड़े भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 06:14 PM IST

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बड़े भाई ने छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां के रहने वाले छोटे (45) पुत्र हरि सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई ओमपाल के साथ रहते थे। भाई ओमपाल उनकी सेवा करता आ रहा था। छोटे करीब एक माह से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। 25 अगस्त को उसने अपनी चार बीघा जमीन भाई ओमपाल के नाम अपनी मर्जी से कर दी थी। 26 अगस्त की रात छोटे की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सभी रिश्तेदार व परिवार के लोग बुधवार की सुबह गांव पहुंच गए। छोटे के बड़े भाई हप्पू को भी मौत की सूचना मिलने पर छोटे के दाह संस्कार में शामिल होने पहुंच गया। दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी। अर्थी तैयार कर शव को रख लिया गया। इसी दौरान हप्पू ने पुलिस को भाई की हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अर्थी से शव निकालवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें