बदायूं में जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो चल रहा है। 20 पदों पर 33 प्रत्याशी मैदान में हैं। 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद दो प्रत्याशी मैदान में है। अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र, देव पाल सिंह, देवेंद्र कुमार, गेदन लाल वधेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार जौहरी व दिनेश कुमार,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मरगूब अहमद खान, संयुक्त सचिव प्रशासन नीलम रानी, विनोद बाबू सक्सेना, जसवीर सिंह, अमित कुमार सोलंकी , याकूब अली खान, भानु प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन अनिल कुमार यादव, आंशू मियां, संयुक्त सचिव पुस्तकालय मुकेश कुमार वैश्य, नीलू मिश्रा, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, कौशल मिश्रा, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सुमन कश्यप, नीरज सक्सेना, आनंद सिंह, किरण रानी, राष्ट्र गौरव, पवन कुमार गौतम, फरमान अली, सतीश पाल, कुमारेश कुलश्रेष्ठ मैदान में हें। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए आदित्य कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल शर्मा मैदान में हैं। मतदान के बाद शाम को ही मतगणना होनी है।