फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बदायूं जिले में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। सोमवार को भागीरथी घाट, कछला घाट पर तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। गंगा में स्नान कर दान-पुण्य कमाया। गंगा स्नान का सिलसिला दोपहर 12 बजे के बाद भी जारी रहा। सुरक्षा के लिए पीएसी और नाविक सहित अधिकारी तैनात रहे। बुद्ध पूर्णिमा पर राजस्थान, हरियाणा, कासगंज, मथुरा सहित कई जिलों के लोग बड़ी संख्या में भागीरथ और कछला घाट पर पहुंचे। तड़के से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हवन और यज्ञ कराया। इसके बाद पुरोहितों को दान दक्षिणा भेंट की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें