फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में अवैध मस्जिद-मदरसों की जांच की मांग, हिंदू रक्षा दल ने डीएम को दिया ज्ञापन

Mukesh Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 06:04 PM IST

बदायूं में हिंदू रक्षा दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बरेली-मथुरा सड़क स्थित मस्जिद, मदरसों व जियारतों की वैधानिक जांच की मांग की है। दल ने अवैध रूप से संचालित संस्थानों को बंद करने और अवैध निर्माण हटाने की अपील की है। जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) हरिओम मथुरिया द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के कुछ स्थानों पर सार्वजनिक अथवा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण भी किए गए हैं। मस्जिद व अन्य मदरसों, मस्जिदों तथा जियारतों की राजस्व, शिक्षा एवं संबंधित विभागों से विस्तृत जांच कराई जाए। साथ ही यह सत्यापित किया जाए कि संस्थानों के पास वैध पंजीकरण, मान्यता एवं प्रशासनिक अनुमतियां हैं या नहीं। सरकारी भूमि, ग्राम समाज की भूमि, सड़क, नाला अथवा अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध निर्माण पाए जाने पर तत्काल हटाने की कार्रवाई हो। इस मौके पर युवन पंडित, आलोक तोमर, दिलेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें