बदायूं में नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुलडोजर से अस्थायी दुकानें गिराई गईं। कार्रवाई के दौरान एक फल विक्रेता बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा।