बदायूं जिले में मंगलवार को सुबह 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से वातावरण में ठंड बढ़ गई। दोपहर 12 बजे तक सड़क से कोहरा नहीं हट सका। दृश्यता कम होने से हाईवे पर लाइट जलाकर वाहनों को चलाना पड़ा। जिले में मौसम थोड़े-थोड़े अंतराल पर करवट बदल रहा है, बीते दो दिनों से सूर्य अपनी चमक नहीं बिखरे पा रहे हैं। हालात यह है कि मंगलवार को तड़के फिर से घना कोहरा छा गया। इससे ठंड तो बढ़ी ही साथ ही लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई। स्कूल-कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राएं ही नहीं बल्कि शिक्षक-शिक्षिकाएं भी ठंड में परेशान दिखाई दिए। दोपहर के समय तक सूर्य अपनी चमके नहीं बिखर पाए। हालात यह है कि दोपहर के समय 20 मीटर तक की दूरी साफ तौर पर नहीं दिखाई दे रही थी।