फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में महिला के शव से आंखें निकालने के मामले में आरोपी डॉक्टर उवैस और आरिफ हुसैन गिरफ्तार

बदायूं में पोस्टमार्टम के दौरान महिला पूजा के शव से आंखें निकालने के मामले में गठित कमेटी की प्राथमिक जांच में दोषी मिले डॉ. उवैस और डॉ. आरिफ हुसैन को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इन्हीं दोनों ने पहली बार पोस्टमार्टम किया था। पहले से आंखें गायब होने का दावा करने वाले दोनों डॉक्टर प्रथम दृष्टया इसलिए संदिग्ध माने गए क्योंकि अपने कथन के विपरीत उन्होंने न तो परिवार वालों को सूचना दी थी और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र किया। उधर, डीएम से मुलाकात के दौरान आईएमए पदाधिकारियों ने सीधे पुलिस-प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए और पहले मामले की जांच कराने की मांग की। इसको लेकर डीएम मनोज कुमार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों का एक अलग बोर्ड गठित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें